फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को कराया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

Wed, 11 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में मंगलवार को सरकार की ओर से चलाए जा रहे सूर्य नमस्कार गतिविधि के तहत योग से संबंधित व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशिक्षक आयुष विभाग से नीरज देवी ने विद्यार्थियों को बहुत अच्छे से सूर्य नमस्कार एवं अन्य योग आसन करवाएं तथा इनकी जानकारी दी। योग की दैनिक उपयोगिता के बारे में बताया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि योग का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। योग हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों की देन है। योग हमारे शरीर के लिए एक औषधि का काम करता है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है और हमारे मन को शांति प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ऋचा सीकरी ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया। विद्यार्थियों को योग को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो. पिंकी रानी, प्रो. बंटी कुमार, पंकज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें