जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में जिलास्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार एवं नायब तहसीलदार के नेतृत्व में करवाया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में चुनावी जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मतदाता अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से असेंबली स्तर पर निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी गतिविधियां करवाई गई। इनसे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी डॉ. विजय चावला ने कार्यक्रम का समन्वय किया तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम प्रो. हीना, प्रो. सपना कांबोज की देखरेख में करवाया गया। संवाद