फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sat, 14 Mar 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर के जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से साइबर सिक्योरिटी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन खतरों और उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता सेड्यूलिटी सॉल्यूशंस टेक्नोलॉजीज के फाउंडर, साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेटर और साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट डॉ. अनुप गिरधर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इंटरनेट और डिजिटल तकनीकों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।उन्होंने फिशिंग, हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, डेटा चोरी और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और सुरक्षित ब्राउजिंग जैसी आदतें अपनाकर साइबर अपराधों से काफी हद तक बचा जा सकता है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े कई प्रश्न भी पूछे, जिनका डॉ. गिरधर ने विस्तार से उत्तर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें