फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दिया गया एआई टूल्स का प्रशिक्षण

Sun, 01 Feb 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से एप्लाइड एआई एंड मशीन लर्निंग विषय की चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग के नवीनतम, व्यावहारिक एवं उद्योग-उन्मुख अनुप्रयोगों से परिचित करवाना रहा।
इस दौरान विद्यार्थियों को प्रॉब्लम स्कोपिंग, डेटा एक्विजिशन, डेटा एक्सप्लोरेशन क्लीनिंग, मॉडल डेवलप्मेंट मॉडल इवेल्यूएशन ऑप्टिमाइजेशन व कैप्सटोन प्रेजेंटेशन जैसे महत्वपूर्ण मॉड्यूल्स पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के अंतर्गत मशीन लर्निंग के व्यावहारिक प्रयोग हेतु पायथन, पॉवर बीआई व टैबलेट्स इत्यादि आधुनिक टूल्स पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग कराई गई। इससे विद्यार्थी वास्तविक समस्याओं पर आधारित डेटा-ड्रिवन मॉडल विकसित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में कुल 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम संगीता व प्रतिभा की देखरेख में करवाया गया। संस्थान निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि तकनीकी दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग जैसी उभरती तकनीक विद्यार्थियों के कॅरिअर को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। इस प्रकार की उद्योग-आधारित कार्यशालाएं विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक दक्षता भी प्रदान करती हैं। संस्थान का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थी नवीनतम तकनीकों में दक्ष होकर आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें