फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी देने के लिए रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में शिविर आयोजित किया गया। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला के विद्यार्थियों को भूकंप, आगजनी, बाढ़, सड़क दुर्घटना सहित अन्य आपदा में तत्काल व सुरक्षित एक्शन की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, घायलों की देखभाल, आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता तथा सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), पट्टी बांधना, आपात निकासी तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन उपयोगी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। शिविर का संचालन जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. शशि भूषण ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ऋचा खरबंदा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें