फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को स्वच्छता हीरोज ऐप की बारे में दी जानकारी

Tue, 10 Feb 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम और स्नेह सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में छोटी लाइन स्थित श्री गुरु नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना और डिजिटल माध्यम से नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
नगर निगम टीम इंचार्ज मुक्ता ने बताया कि स्वच्छता हीरोज ऐप को डिजिटल गेम के रूप में तैयार किया गया है, ताकि बच्चे और युवा वर्ग रुचि के साथ स्वच्छता से जुड़े संदेशों को आसानी से समझ सकें। ऐप के माध्यम से स्रोत पर कचरा पृथक्करण, सही तरीके से कचरे का संग्रहण, खुले में गंदगी फैलाने की रोकथाम और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी जैसे विषयों को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन

स्नेह सेवा ट्रस्ट की संयोजिका ममता सेन ने बताया कि ऐप में दैनिक जीवन से जुड़े स्वच्छता पर आधारित परिदृश्य शामिल किए गए हैं, जिससे बच्चे सही और गलत व्यवहार के अंतर को स्वयं पहचान सकें। इसमें ई-चालान प्रणाली से जुड़ी जानकारी भी जोड़ी गई है, ताकि नागरिकों को नियमों के पालन और उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार ने कहा कि डिजिटल गेम में भागीदारी करने पर बच्चों और नागरिकों को प्रोत्साहन स्वरूप रिवॉर्ड भी दिए जाएंगे, जिससे स्वच्छता गतिविधियों में भागीदारी और उत्साह बढ़ेगा। स्कूल की प्रधानाचार्या परम दीपिका सेठी ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर संजीव कुमार, बलजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें