कार्यक्रम में जानकारी देतीं विशेषज्ञ। संस्थान
रादौर। ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को कंप्यूटर विभाग एवं आईआईसी प्रकोष्ठ की ओर से उद्यमियों व स्टार्टअप के लिए प्रभावी बिक्री व विपणन रणनीतियां शीर्षक विषय पर व्याख्यान करवाया गया। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि उद्यम व विपणन संबंधी जानकारी प्राप्त करना बहुत जरूरी है। इससे विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है। सहायक प्रो. आशिमा गोयल व सवी चन्ना जेएमआईटी रादौर ने अपने व्याख्यान में आधुनिक बिक्री एवं विपणन रानीतियां, स्टार्टअप विकास मॉडल, नवाचार व ग्राहक केंद्रित व्यावसायिक दृष्टिकोण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करवाया। इस मौके पर सहायक प्रो. शमा, डॉ. कुलदीप सिंह, सहायक प्रो. ऋतु नरवाल, डॉ. नैंसी, डॉ. रामास्वामी उपस्थित रहे। संवाद