फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया प्रण

Sun, 15 Sep 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हिंदू गर्ल्स काॅलेज में एक दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया गया। प्राचार्या मोनिका खुराना व एनएसएस ऑफिसर डाॅ. नितिका त्रिवेदी की देखरेख में लगाया गया। इस दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षित करने का संकल्प लिया।
शिविर का शुभारंभ साइबर सुरक्षा विषय पर व्याख्यान से किया गया। व्याख्यान में कंप्यूटर विभाग की डाॅ. सोनिया शर्मा वक्ता रहीं। डाॅ. सोनिया शर्मा ने छात्राओं को ऑनलाइन क्राइम व धोखाधड़ी से बचने बारे में बारे बताया। बाॅटनी विभाग की मीनाक्षी ने छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण के बारे जानकारी दी। उन्होंने सभी को पौधे लगाकर देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण पर पोस्टर बनाए। पोस्टर में छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया। डाॅ. नितिका ने छात्राओं को एनएसएस के प्रतीक चिह्न व उद्देश्य के बारे में बताया। शिविर में छात्राओं को ओजोन परत पर चलचित्र दिखाया गया। वहीं, सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई गई। प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि एनएसएस से जुड़े लोगों की समाज में एक अलग भूमिका होती है, जो समाज को आगे बढ़ाने में एक विशेष योगदान देते है। अनुपमा गर्ग, सुमन, अंजु ने शिविर में व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें