फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वर्ण पदक विजेता पहलवानों का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Sun, 15 Sep 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर। हाल ही में हिसार के मिर्चपुर में आयोजित स्टेट लेवल कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्र के दो युवा हर्षित व कुशाल ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले व गांव का नाम रोशन किया है। दोनों विजेता अजीजपुर गांव के रहने वाले हैं। जो अपने ही गांव के अखाड़े में प्रशिक्षण ले रहे हैं। विजेता पहलवानों का गांववासियों ने शानदार स्वागत किया।
पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि उनके गांव के हर्षित ने अंडर-19 वर्ग के 63 किलो में गोल्ड मेडल जीत कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। हर्षित ने हिसार, पलवल, चरखी दादरी व भिवानी के खिलाड़ियों का पराजित कर फाइनल में जींद के खिलाड़ी को हरा कर स्टेट में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुशाल ने 75 किलो भार वर्ग में हिसार, भिवानी व रोहतक के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड जीता। दोनों ही खिलाड़ी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो पहलवान अखाड़े में तीन-तीन घंटे अभ्यास करते हैं। दोनों खिलाड़ियों का गांववासियों ने हार पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर अनिल कुमार, रवि कुमार, अशोक संधु, विशाल, रोमी व रामजस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें