फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ली नशा न करने की शपथ

Fri, 11 Sep 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नशा न करने की शपथ लेते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांदपुर में वीरवार को नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा न करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद करने के साथ परिवार व समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें