फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने बताए सूर्य नमस्कार के लाभ

विज्ञापन
सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते विद्यार्थी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सरकार और आयुष विभाग के निर्देशों पर स्कूलों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। तमाम स्कूलों में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में भोजपुर स्थित राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। विद्यार्थियों ने आयुष सहायक हरप्रीत कौर के नेतृत्व में अभ्यास किया।
विभाग की डॉ. प्रतिभा भाटिया ने बताया कि व्यस्त दिनचर्या हमारे जीवन को प्रभावित कर रही है। हम व्यायाम से दूर होते जा रहे हैं और तनाव इत्यादि रोगों से ग्रसित हो रहे हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए योग प्राकृतिक व सरल साधन है। इसे अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। हमें योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का तरीका और इसके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह और शाम कुछ समय निकालकर सूर्य नमस्कार करने से तन और मन स्वस्थ रहता है। मन एकाग्र और बुद्धि कुशाग्र बनती है। हरप्रीत कौर ने कहा कि हमें श्वास पर ध्यान केंद्रित करना होगा। ये हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखता है। सूर्य नमस्कार दिनचर्या में जीवन के लिए वरदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें