फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों के शौचालय होंगे साफ, पीने को मिलेगा शीतल जल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिले के सरकारी स्कूलों के शौचालय चकाचक होंगे। जिले के तमाम सरकारी स्कूलों में गर्मी के मौसम में शीतल व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों, मुखियाओं को इसके आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूलों को इसका पत्र जारी किया गया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूलों का निरीक्षण कर यह व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के आदेश दिए गए हैं। यही नहीं, स्कूलों के प्रांगण व शौचालयों में गंदगी होने पर प्राचार्यों व मुखियाओं को तलब किया जाएगा। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने अमर उजाला में प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिए कि स्कूलों में आरओ, वाटर कूलर लगाए जाएं। शौचालयों की नियमित रूप से सफाई की जाएगी। विद्यार्थियों के शौचालय बिल्कुल भी गंदे न हों। यह व्यवस्था स्कूल स्तर पर सुनिश्चित की जाए। बता दें कि अमर उजाला ने 19 अप्रैल को राजकीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं नहीं और 20 अप्रैल को शौचालय गंदगी से अटे, खेल मैदान भी बदहाल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए विभाग व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गया है।
विज्ञापन


जल्द मिलेगा ठंडा पानी

अमर उजाला ने तपती गर्मी में राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के गर्म पानी पीने का मुद्दा उठाया था। चूंकि स्कूलों में पीने के पानी के लिए टंकी बनाई गई है। चिलचिलाती धूप के कारण इन टंकियों का पानी बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है। हालात ऐसे होते हैं कि टंकी के पानी के नीचे हाथ भी नहीं रखा जा सकता और विद्यार्थी यही पानी पीने को मजबूर हैं। अमर उजाला के मुद्दा उठाने के बाद विभाग हरकत में आया और स्कूलों में आरओ व वाटर कूलर लगाने के आदेश दिए हैं। टंकी का गर्म पानी पीने से बच्चे बीमार हो सकते हैं। इन दिनों कीटाणु ज्यादा पनपते हैं, ऐसे में पानी से बीमारी जल्द फैलती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आरओ व वाटर कूलर लगाने के आदेश दिए हैं।

-

वर्जन

सभी प्राचार्यों व मुखियाओं को स्कूलों के शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। सफाई कर्मचारी न होने की सूरत में वे अपने स्तर पर भी व्यवस्था कर सकते हैं। वहीं, स्कूलों में आरओ व वाटर कूलर लगाने का पत्र जारी किया है। इससे विद्यार्थियों को स्वच्छ व शीतल पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन


धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें