फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को नवाचार के बताए गुर

Wed, 11 Nov 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छात्राओं को जानकारी देती वक्ता व मौजूद ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में इनोवेशन एंबेसडर ईशी ने छात्राओं को नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमशीलता के गुर बताए। ईशी ने कहा कि किसी भी सफल उद्यम की शुरुआत नए विचार व समस्याओं का समाधान खोजने की सोच से होती है। छात्राओं को अपनी रचनात्मक क्षमता पहचानकर नए विचारों पर काम करना चाहिए और उन्हें व्यावहारिक रूप देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अपने विचारों को व्यावसायिक उपक्रमों में बदलकर रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर से अपने नवाचारी विचारों और व्यावहारिक समाधानों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. सुरिंदर कौर की अध्यक्षता में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें