फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश, नारों से गूंजा शहर

Wed, 02 Sep 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित ताऊ देवी लाल काॅप्लेक्स में स्वचछता की शपथ लेते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत स्वच्छ भारत स्वच्छ कार्यक्रम कराया गया। मॉडल टाउन स्थित ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में हुए कार्यक्रम में विभिन्न राजकीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए शहर में रैली निकाली।
कार्यक्रम में जिले की प्रथम नागरिक एवं महापौर सुमन बहमनी मुख्यातिथि रहीं। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अध्यापकों के साथ जिले की विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों व संचालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान महापौर ने कहा कि गंदगी और कचरा हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और इसे मिटाने के लिए बच्चे से बुजुर्ग तक सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। ऐसे कार्यक्रम स्कूल स्तर पर होने जरूरी है, चूंकि बच्चों को जागरूक करके हम भारत का भविष्य जागरूक व उज्ज्वल बना सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी ने कहा कि बच्चों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। इस अभियान व कार्यक्रम अमर उजाला बधाई और सराहना का पत्र है। डीईओ ने कहा कि हम जो कार्य बार-बार करते हैं तो वह हमारी आदत बन जाता है और हमारी आदतें ही हमें सभ्य व असभ्य इन्सान बनाती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को सफाई की जिम्मेदारी घर में अपने कमरे से उठानी चाहिए। पहले व अपना कमरा और फिर स्कूल में कक्षा साफ करें।
विज्ञापन

अतिथियों ने किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम सहयोगी मेड ओरा अस्पताल के डॉ. रणविजय राणा, गुरदेवी मेमोरियल अस्पताल के डॉ. अंकित संधू, जेट फिनाइल से अभिषेक, टॉपनॉच इंमिग्रेशन से हरप्रीत सिंह, एलआईसी ऑफिस नजदीक स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर के संजीव, वैद्य हरदेव सिंह चंदी क्लीनिक से परविंद्र सिंह, मंगला मॉल्डिंग से लविश, बक्शी होंडा व्यासपुर से आनंद बक्शी, अमर द ज्वेलर्स से रंजीत नारंग और रोटरी क्लब एलाइट से सचिव राहुल कोहली को सम्मानित किया गया।

मॉडल टाउन स्थित ताऊ देवी लाल काॅप्लेक्स में स्वचछता की शपथ लेते विद्यार्थी। संवाद

मॉडल टाउन स्थित ताऊ देवी लाल काॅप्लेक्स में स्वचछता की शपथ लेते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें