जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में बुधवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निर्देश पर सांस्कृतिक विभाग की अध्यक्ष एवं संयोजिका डॉ. वीरा रानी, सीमा जैन की देखरेख में करवाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. करुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंच से अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी। उन्होंने भाषण, प्रश्नोत्तरी, कविता, रंगोली, पेंटिंग, नृत्य, गायन, लोक-संस्कृति सहित तमाम प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं हरियाणवी, पंजाबी व अन्य लोक नृत्यों की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को तराश कर जीवन में बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रम में अवश्य भाग लेना चाहिए। इससे उनका मनोबल बढ़ता है और प्रतिभा में निखार आता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, वाद्य यंत्रों में ढोलकी, बांसुरी, गिटार इत्यादि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. पूनम गर्ग, डॉ. विजय चावला, डॉ. राखी ने निभाई। डॉ. वीरा रानी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों से विद्यार्थियों ने एक मंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को ट्राॅफी, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, स्वयं सेवक विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. वीरा रानी, सीमा जैन, सपना, डॉ. अमृत कौर, हिना, राहुल व अभय, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. विरेंद्र सिंह, प्रो. रणदीप मौजूद रहे।
इस प्रकार रहा परिणाम
गायन प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष के देवांश ने पहला, बीसीए प्रथम वर्ष की हरप्रीत कौर ने दूसरा, बीकॉम तृतीय वर्ष की रीतिका ने तीसरा स्थान पाया। एकल नृत्य में बीसीए प्रथम से लक्की प्रथम, बीए तृतीया से नैना द्वितीय, बीकॉम तृतीय से पायल व बीए प्रथम की पिंकी तृतीय रही। समूह नृत्य में नैना, प्रिया, नैंसी, संजना, नगीता ने पहला स्थान पाया। नेहा, पायल, रूख्साना, प्रिया द्वितीय, काजल, चांदनी, सानिया तृतीय रही। वहीं, मिमिक्री में बीए प्रथम की प्रीति प्रथम, बीए तृतीय वर्ष का रोहन द्वितीय रहा। मोनो एक्टिंग में बीए प्रथम की टिंकी अव्वल रही। वाद्य यंत्र में बीए तृतीय की नैना प्रथम रही। बीए प्रथम का मनीष द्वितीय रहे। बीकॉम तृतीय की रुख्साना तीसरे स्थान पर रही।