फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

Mon, 03 Aug 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं अति​थि। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कूल ऊंचा चांदना में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या अनामिका यादव और विद्यालय संचालक मानव अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिंदी विभाग की एचओडी मनप्रीत के निर्देशन में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा एवं साहित्य पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं अंग्रेजी विभाग की एचओडी अनु के नेतृत्व में संप्रेषण कौशल और साहित्य विषयक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विज्ञान विभाग की एचओडी निशा और विकास के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े नवाचार आधारित मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से इतिहास, भूगोल और नागरिक शास्त्र से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए। गणित विभाग की एचओडी संजना और हनीश के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गणितीय अवधारणाओं को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय संचालक अरोड़ा ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर देती हैं। प्रधानाचार्या यादव ने विद्यार्थियों, विभागाध्यक्षों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें