संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा नर्सरी के विद्यार्थी ने स्टोरी लैंड नर्सरी टेल्स विषय पर बहुत सुंदर कहानी का अभिनय किया। कक्षा एलकेजी के विद्यार्थियों द्वारा फ्रॉम फॉर्म टेबल, एक्सप्लोरिंग फार्म लाइफ विषय पर खेती में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न साधनों के बारे में बताया गया।
कक्षा यूकेजी के छात्रों द्वारा सीजन थ्रू दआइज ऑफ़ किंडरगार्डन विषय पर मौसम से संबंधित बहुत ही सुंदर मॉडल तैयार किए गए। कक्षा पहली के विद्यार्थियों द्वारा प्रोप्टेक्टिंग आवर एनिमल्स फ्रेंड्स पशुओं के बचाव के विभिन्न उपायों के मॉडल प्रस्तुत किए गए। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर बच्चों को संतुलित आहार से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
कक्षा तीसरी के बच्चों द्वारा केयरिंग फॉर आवर प्लेनेट विषय पर अपने ग्रहों को साफ सुथरा रखने से सम्बंधित मॉडल्स बनवाए गए। कक्षा चार के विद्यार्थियों ने ज्र्निंग तो थे स्टार्स एक्सप्लोरिंग स्पेस , विषय पर बहुत सूंदर मॉडल्स प्रस्तुत किए गए। मुख्य अध्यापिका मोनिका शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। निदेशिका शशि बाटला और प्रधानाचार्य सीमा कटारिया और मुकंद संस्थान की प्रबंधक भावना ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।