फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों के साथ मौजूद प्रिंसिपल डा. नीलम जैन। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। एमआर इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन पर समारोह का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा छह से 12 के बच्चों ने बॉस्केटबॉल, लॉन टेनिस, दौड़, खोखो, क्रिकेट, वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की लड़कों की टीम के प्रियांशु, शिवम, अखिल, वंश, परवेज ने प्रथम स्थान, कक्षा नौवीं के ऋषभ, गर्वित, आर्यन, आदित्य ने दूसरा व ग्यारहवीं के मधुर , बलराज, नितिन, आयुष, रणदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया। लॉन टेनिस में सक्षम ने पहला स्थान, धैर्य ने दूसरा स्थान व निखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ट्रैक इवेंट के अंतर्गत लड़कियों की टीम में वाणिका, अदिति, जोबिल, रूहानी, भूमिका, गीतांजलि ने प्रथम स्थान, कंगना, दृष्टि, प्रियंका, भारती, पल्लवी ने दूसरा व कृतिका, निहारिका, श्रेया, शगुन, लविषा, कमलप्रीत, प्रेरणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में पुलकित, आयुष, निखिल, कार्तिक, गुरजीत, सुमित, कार्तिक ने प्रथम स्थान गौरव, लवप्रीत, मनवेश, तविश, वंश, दीपांशु ,ऋतिक, निखिल ने दूसरा स्थान व नवजोत, मुनीर, निखिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समारोह में प्रिंसिपल डॉ. नीलम जैन ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से बच्चों को सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों में समूह में कार्य करने की योग्यता पैदा होती है। आत्मविश्वास की भावना प्रबल होती है। इस मौके पर इकबाल कौर, इरफान, संदीप शर्मा, हरसिमरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें