फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Sun, 17 Nov 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विद्यार्थियों का खेलों में रुझान बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां व प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेदी में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया गया।
स्कूल इंचार्ज शिव कुमार मेहंदीरत्ता ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की सभ्यता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने वॉलीबाल में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मैत्री मैच में विभिन्न टीमों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। खेल में सुनहरे भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी खेल से अपने संस्थान, क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस दौरान संजीव शर्मा, अनु गुप्ता, कर्णपाल, अनुराधा, परमजीत, कंवलजीत, विशु, विजय, सिमरन, रविंद्र ने प्रतियोगिता करवाई। संचालन डीपीई अनिल संधु, रोहित गर्ग, गौरव, मोहिंद्र नैन ने किया। जबकि वंशिका, माही, अपूर्वा, नितिन, हैप्पी, सुख, रोशनलाल व मुकेश ने व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें