संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता कॉलेज मैगजीन के कवर पेज के लिए नवलदीप संपादक मंडल व वाणिज्य कला विभाग की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिता प्रो.पूनम गर्ग व प्रो. सीमा जैन की देखरेख में हुई।
प्रतियोगिता में बीए, बी.कॉम, बीबीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि नवलदीप महाविद्यालय की मैगजीन हर वर्ष प्रकाशित की जाती है। प्राचार्य ने नवलदीप के बारे विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के विजेता की पेंटिंग मैगजीन के कवर पेज पर प्रकाशित की जाएगी। संयोजिका प्रो. पूनम गर्ग, प्रो. सीमा जैन ने मैगजीन में छपने वाले विद्यार्थियों के लेखों व चित्रों के बारे बताया।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी में जो कला है वह उसका प्रयोग करके कोई लेख या फिर कोई चित्र बनाकर मैगजीन में छपने के लिए दे सकता है। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। वाणिज्य कला विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा जैन ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों को देखकर उनकी सराहना की। उनकी कमियों को भी बताया ताकि भविष्य में वो चित्र बनाते समय ये गलतियां न दोहराएं।