फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रंगों से दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

विज्ञापन
चित्रकला प्रतियो​गिता का अवलोकन करते मुख्य अति​थि, स्टाफ व अन्य। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत छछरौली खंडस्तरीय कार्यक्रम गांव खदरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पेंटिंग व चित्रकला गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। उन्होंने रंगों से अपनी कल्पना शक्ति व रचनात्मकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार चित्रों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों से आत्मविश्वास व अनुशासन विकसित होता है। वहीं, उन्हें प्रतिभा निखारने का मंच मिलता है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मक सोच की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहकर खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को अवश्य भाग लेना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी, जगबीर सिंह खदरी, सुभाष चंद पोली, योगेश अग्रवाल, प्रभा सागर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें