साढौरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग की ओर से विद्यार्थियों को मोबाइल, ट्रैफिक नियमों, नशा एवं साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने साढौरा व कोटला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के अलावा राजकीय आईटीआई के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। प्रमोद कुमार ने कहा विद्यार्थियों को मोबाइल से उचित दूरी बनानी चाहिए।
मोबाइल के माध्यम से केवल शिक्षा संबंधी जानकारी ही प्राप्त करनी चाहिए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर क्राइम से भी अलर्ट रहना चाहिए। प्रमोद कुमार ने नशा विरोधी अभियान सही राह बारे जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत इलाके भर के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।