रादौर। शहर के मुकंदलाल नेशनल स्कूल में पेटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी। कक्षा छठी की माही प्रथम, दिव्या पांचाल द्वितीय व हर्ष, रिद्धिमा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा सातवीं से मानसी प्रथम, रितेश दूसरे व खुशबू तीसरे स्थान पर रही। कक्षा आठवीं की अनुष्का व खुशी प्रथम, आरूषि, हनी दूसरे व अजय सैनी, वीर पांचाल तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल बालकृष्ण ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आजकल नई-नई बीमारियां फैल रही हैं। सभी को औषधीय पौधों के नाम व काम के प्रति जागरूक होना चाहिए। अध्यापिका हिमानी व आंचल की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।