फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने मंच पर दिखाई कई राज्यों की झलक

Tue, 28 Apr 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्कूल में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच पर विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक दिखाई।
आयोजन में नौवीं के विद्यार्थियों में उत्साह के साथ पर चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास वृद्धि, उनकी रचनात्मक कला को बढ़ावा व मंच देना रहा। कार्यक्रम की विद्यार्थियों ने शुरुआत सांस्कृतिक हरियाणवी नृत्य से की। इसके बाद विद्यार्थियों ने मराठी, हिमाचली और पंजाबी गानों पर शानदार नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने गायन पर बेहतरीन प्रस्तुति से सभी को मुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की नृत्य व गायन की शानदार प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्राचार्य सतीश कुमार गर्ग मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी में कोई न कोई छिपी हुई प्रतिभा होती है। इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इससे उनका मनोबल बढ़ता है और प्रतिभा में निखार आता है। विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियाें में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

स्कूल में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

स्कूल में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

स्कूल में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें