फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए भटकेंगे बच्चे व अभिभावक

Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
एड‌मिशन - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खिजराबाद। शिक्षा अधिनियम 134ए के तहत जिले में एक मई को बच्चों की परीक्षा होनी है। जिसके लिए विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। साथ ही अभिभावकों को भटकाने और परेशान करने के भी पूरे प्रबंध कर रखे हैं।

पेपर के लिए बच्चों को विभाग की ओर से जो रोल नंबर स्लिप दी जा रही है, उस पर ना तो परीक्षा का समय दिया गया है और ना ही दिनांक। अब ऐसे में छोटे बच्चे पेपर देने के लिए कब और किस समय आएं। विभाग की लापरवाही का खामियाजा उन बच्चों को चुकाना पड़ सकता है, जिन्होंने इस नियम के तहत परीक्षा देने के लिए आवेदन किया हुआ है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष बिना परीक्षाएं लिए ही गरीब बच्चों का ड्रा के जरिये मनचाहे स्कूलों में दाखिला करवा दिया था, लेकिन अब की बार ड्रा निकलने से पहले बच्चों के लिए परीक्षा आयोजित कर दी गई। अधिकारियों की मानें तो इस बार अभिभावकों ने 134 ए नियम के तहत अपने बच्चों को मनचाहे स्कूल में दाखिला देने के लिए बढ़चढ़ कर आवेदन किया है।

इसी के चलते सरकारी आदेशानुसार बच्चों को परीक्षा के माध्यम से चुनकर ही उसे मनचाहे स्कूल में दाखिला दिलवाया जाएगा। अकेले ब्लाक छछरौली से कक्षा दूसरी से आठवीं तक 225 बच्चे और कक्षा नौवीं से 12वीं तक 44 बच्चों के आवेदन आए हैं और कुल मिलाकर 269 बच्चों ने इसके लिए आवेदन किया हुआ है और विभागीय आंकड़ों के अनुसार छछरौली ब्लाक में प्राईवेट स्कूलों में 533 पद इस नियम के तहत भरे जाने हैं।
विज्ञापन


वर्जन :::::::
अगर रोल नंबर स्लिप पर समय और दिनांक नहीं प्रिंट हुआ है तो वे इस बारे में चेक करेंगे और दोबारा से नए रोल नंबर प्रिंट करके अभिभावकों को दिए जाएंगे। फिर अगर कोई बिना रोल नंबर के रह जाता है तो उसे परीक्षा के दिन ही रोल नंबर दे दिए जाएंगे।
- अशोक धीमान, खंड शिक्षा अधिकारी, छछरौली।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें