फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी सीखेंगे हस्तकला

Sat, 19 Apr 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ उन्हें हस्तकला में भी निपुण बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम से कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। उन्हें स्कूल के अलावा घर व आसपास की व्यर्थ की वस्तुओं से सामान बनाना सिखाया जाएगाा। स्कूलों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जीवन ज्योति सोसायटी के सहयोग से चलेंगे। प्रशिक्षण के दौरान न सिर्फ विद्यार्थी बल्कि उनके शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे पहले वह खुद वेस्ट से बेस्ट सामान बनाना सीखे फिर अपने विद्यार्थियों को यह कला सिखा सकें।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण मई माह तक पूरा कराना है। इस संबंध में अफसरों व स्कूल प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्र की शुरुआत में ही कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो वस्तुएं विद्यार्थियों की नजर में खराब व इस्तेमाल न करने लायक होंगी, उन्हें बेहतर रूप देकर प्रयोग लायक बनाना सिखाया जाएगा। इसमें स्कूल से लेकर घर या आसपास मिलने वाली वस्तुएं शामिल रहेंगी। अधिकांश वस्तुओं से सजावटी सामान बनाना सिखाया जाएगा। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का कहना है कि सत्र की शुरू होने पर ही मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाना सराहनीय कदम है। इससे नई कक्षाओं में आए विद्यार्थियों को स्कूलों में बेहतर वातावरण मिलेगा। वह पढ़ाई के साथ हस्तकला में भी निपुण हो सकेंगे।
-
वर्जन-
सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं के लिए निशुल्क आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इसमें विशेषज्ञ विद्यार्थियों को व्यर्थ वस्तुओं से सामान बनाना सिखाएंगे। इस दौरान अलग-अलग गतिविधियों के जरिए खराब व इस्तेमाल न लगने वाली वस्तुओं को बेहतर रंग-रूप देकर इस्तेमाल लायक कैसे बनाया जा सकता है, यह बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र चौधरी, डीईओ, यमुनानगर।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें