छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एनएसएस, एनसीसी इकाई व वाईआरसी और लीगल लिटरेसी सेल की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली से स्वच्छता का संदेश देते हुए नशा के खिलाफ भी जागरूक किया गया।
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने जाति भेदभाव, भ्रष्टाचार, आर्थिक विषमता व उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके संदेश समाज के अंदर जीवित हैं। यह संदेश हमें याद रखने की जरूरत है। हमें चाहिए कि आपस में बंधुत्व को बढ़ावा दें, सत्य का पालन करें और अहंकार को छोड़कर एकता की ओर बढ़ें। प्रो. अशोक बंसल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा, सत्य, सद्भाव, स्वच्छता व एकता के महत्व को आमजन में प्रचारित किया था।