संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने आयुष विभाग के सहयोग से वृद्ध आश्रम में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। डॉ. ऋतिका अग्रवाल तथा आयुष योग सहायक सुनीता 42 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान और देखभाल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे अनुभव, मूल्यों और संस्कृति के स्तंभ हैं। उनका स्वास्थ्य और सम्मान बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। डॉ. प्रतिभा भाटिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष विभाग सदैव समाज के अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे शिविर बुजुर्गों के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. गीता, डॉ. अंजली, रोहित, डॉ. अजेमर, मोहित वर्मा, गुरुदीता, केशव शर्मा और पवन धीमान का विशेष योगदान रहा।