फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने बताया हिंदी भाषा का महत्व

Sat, 12 Sep 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता विद्या​र्थियों के साथ मुख्याति​थि, प्राचार्य व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग की ओर से काव्य पाठ व गद्य वाचन प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कविताओं और गद्य रचनाओं का वाचन भाषाई दक्षता का प्रदर्शन किया।
बीए प्रथम वर्ष सोहनी ने पहला स्थान पाया। बीए द्वितीय वर्ष का अनिकेत द्वितीय और बीसीए अंतिम वर्ष की प्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। गद्य वाचन में बीए अंतिम वर्ष की मुस्कान ने बाजी मारी और पहला स्थान पाया। बीए द्वितीय वर्ष की मोनिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान बीए प्रथम वर्ष से झंकार सैनी ने हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. बहादुर सिंह ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का नहीं, बल्कि समृद्ध संस्कृति, साहित्य और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य से जुड़ने और दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि ऐसी साहित्यिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनकी रचनात्मक और भाषाई क्षमताओं को भी निखारती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कला संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह ढिल्लो ने विद्यार्थियों की सराहना की।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रो. राहुल और प्रो. अभिषेक शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उच्चारण, भावाभिव्यक्ति, भाषा-शैली एवं विषय-वस्तु के आधार पर किया। इस मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. उषा देवी, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सपना भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें