यमुनानगर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी 23, 24 और 25 सितंबर को क्लर्कों के पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी।
इसके सफल आयोजन के लिए लघु सचिवालय के सभाकक्ष में सभी शिक्षण संस्थाओं, जिनमें परीक्षा आयोजित की जाएगी। उनके संचालकों की बैठक ली गई।
बैठक में एसडीएम प्रेमचंद, नगराधीश भारत भूषण कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी और शिक्षण संस्थाओं के संचालक मौजूद रहे।