संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। खंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय भमनौली में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता परीक्षा 2025-26 में भाग लिया और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा संबंधी प्रश्नों के उत्तर आत्मविश्वास के साथ दिए और सुरक्षित यातायात के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा। मुख्याध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित की जा रही है।
शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को समय-समय पर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते रहना चाहिए।अभिभावकों को भी अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक करना चाहिए। सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करती है। विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की ओर से समय-समय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, भाषण, स्लोगन, वाद-विवाद, सुलेख इत्यादि प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। इस मौके पर पुलकित शर्मा, संदीप पंजेटा, जगदेव चौराही, महेंद्र सिंह कलेर, सुमनजीत कौर उपस्थित रहे।