फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने चित्र बनाकर दिया हरित दिवाली का संदेश

Fri, 06 Nov 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियागिता के दौरान पोस्टर बनाते और दिखाते प्रतिभागी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय गोविंदपुरी में चित्रकला गतिविधि करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने चित्र बनाकर सुरक्षित और हरित दिवाली का संदेश दिया।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के विशेषज्ञ आकाश कुमार और गगन बेनीवाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों में पटाखों से होने वाले प्रदूषण, स्वच्छ वातावरण और प्रकृति संरक्षण जैसे विषयों को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है। ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि त्योहार की खुशियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें