कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रतिभागी व शिक्षक। संस्थान
साढौरा। डीएवी पब्लिक स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में वीरवार को विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा दीया सजावट और कक्षा सजावट गतिविधियां करवाई गईं। विद्यार्थियों ने मिट्टी के दीयों और कक्षाओं को सुंदर ढंग से सजाया। कार्यक्रम शिक्षक संदीप टाया, ईशा, मनप्रीत, राखी और रश्मि की देखरेख में करवाया गया। प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने पटाखों से दूर रहकर पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने, मिट्टी के दीये जलाने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश फैलाने का आह्वान किया। संवाद