फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

Fri, 14 Aug 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चांदपुर की गलियों में तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी व ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांदपुर के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साह से भाग लिया।
विद्यालय की मुख्याध्यापिका मनीषा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा रवाना की। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रति जागरूक किया। अगुवानी शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर ने की। मुख्याध्यापिका शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हमें देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिरंगा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। इस दौरान शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तिरंगे के साथ सेल्फी ली। इस दौरान वंदना शर्मा, सोनिया कांबोज, दिनेश कुमार, रवि, अलका सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें