फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हवन से किया नए सत्र का शुभारंभ

Fri, 14 Aug 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हवन के दौरान मौजूद छात्राएं व शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन से किया गया। बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए हवन में प्राचार्या मोनिका खुराना, उप-प्राचार्या अनुपमा गर्ग, संयोजिका डॉ. पिंकी, ऋतु दुआ की अगुवानी में प्राध्यापिकाओं व छात्राओं ने आहुति देकर मंगलकामना की। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सुरुचि चौधरी और डॉ. अंकिता ने छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, गतिविधियों, अनुशासन, सुविधाओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। प्राचार्या खुराना ने छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने और पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें