फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से से समा बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। स्वराज शिशु निकेतन स्कूल और स्वराज पब्लिक स्कूल की ओर से बुधवार को स्वराज देवी का 101वां जन्मदिवस वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक ज्ञान प्रकाश शर्मा, डॉ. अजय शर्मा व प्रमोद बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना से किया। ज्ञानप्रकाश शर्मा ने कहा कि स्वराज देवी को सभी प्यार से अम्मा जी कहते थे। वह धार्मिक विचारों की महिला होने के अलावा बच्चों की शिक्षा की व संस्कारों की प्रबल पक्षधर थी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल रेनू शांडिल्य ने बताया कि विद्यालय 1975 से रादौर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं के बारे में बताया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
विज्ञापन

इसी तरह दामला स्थित स्वराज पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्वराज देवी की स्मृति में वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसके अलावा योग, हरियाणवी नृत्य, कविता व भंगड़ा समेत अनेक प्रस्तुतियां दी।स्कूल प्रबंधक अनिल बुद्धिराजा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि बाटला ने की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें