फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बसें न रुकने पर विद्यार्थियों ने एक घंटा जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग

Fri, 20 Feb 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर रोडवेज बस स्टैंड के इंचार्ज से बहस करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। गांव चुहड़पुर कलां में वीरवार सुबह स्कूल समय पर रोडवेज बसों के नहीं रुकने और प्रतापनगर रूट पर बसों की कमी से नाराज़ छात्र-छात्राओं ने बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
अचानक लगे जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि चुहड़पुर बस स्टैंड पर बसें नियमित रूप से नहीं रुकतीं, जबकि आसपास के दो-तीन गांवों के छात्र-छात्राएं रोजाना इसी स्थान से स्कूल और कॉलेज जाने के लिए बस पकड़ते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का आरोप है कि कई बार बस चालक जल्दबाजी में बस को बिना रोके ही निकाल देते हैं, जिससे सड़क के किनारे खड़े विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। छात्राओं ने कहा कि सुबह के समय सबसे अधिक भीड़ होती है, लेकिन बसें रुकती नहीं हैं, जिससे उन्हें रोजाना देर से स्कूल पहुंचना पड़ता है।
विद्यार्थियों ने यह भी बताया कि प्रतापनगर रूट पर पहले से ही बसों की संख्या कम है। जो बसें निर्धारित समय पर आती भी हैं, वे कई बार बिना रुके निकल जाती हैं। इस कारण विद्यार्थियों को मजबूरन महंगे निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है। कई अभिभावकों ने भी कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और रोजाना यह समस्या बनी रहती है। अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ।
लगातार अनदेखी से नाराज़ होकर विद्यार्थियों ने जाम लगाकर विरोध जताने का निर्णय लिया। जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालने की कोशिश की। कुछ देर बाद यमुनानगर रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज संदीप सैनी भी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि चुहड़पुर बस स्टैंड पर बसें नियमित रूप से रुकेंगी तथा प्रतापनगर रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद छात्र-छात्राएं शांत हो गए और करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

यमुनानगर रोडवेज बस स्टैंड के इंचार्ज से बहस करते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें