यमुनानगर। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत मुकंद लाल नेशनल कॉलेज चिकित्सा शिविर लगाया गया। यह शिविर मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के नोडल ऑफिसर डाॅ. कपिल कुमार के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कैंप में लगभग 350 विद्यार्थियों, शिक्षक गणों व कॉलेज के गैर शिक्षक सदस्यों ने अपना हेल्थ चेक अप करवाया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने सभी चिकित्सकोो का धन्यवाद किया एवं आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर डाॅ. रचना अग्रवाल, डाॅ. सविता गर्ग, डाॅ. सुनीता सीकरी, डाॅ. महेश, डाॅ. नित्या कौशिक, डाॅ. उमंग बरेजा आदि मौजूद रहे। संवाद