फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से मजबूत व विकसित होगा समाज : रमन त्यागी

Mon, 06 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करते कांग्रेस नेता रमन त्यागी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बीबीपुर गांव में पढ़ो लिखो बढ़ो चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति की असली नींव शिक्षा है और यदि हर बच्चा शिक्षित होगा तो समाज अपने आप मजबूत और विकसित बनेगा।
उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना समय की जरूरत है। उन्होंने संस्था को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और युवाओं से भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि पढ़ो लिखो बढ़ो ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता के संदेश को पहुंचाना है। संस्था द्वारा समय-समय पर निशुल्क शिक्षा शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इस दौरान अरशद पोसवाल, एडवोकेट जब्बार पोसवाल, राजीब खान, नसीम खान, रियाज खान सहित ग्रामीण व संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें