फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योग का अभ्यास

Wed, 10 Jun 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान योगासन करतीं छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ग्लोबल रिसर्च ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का आयोजन उच्चतर शिक्षा विभाग व हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योग का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के स्वास्थ्य, नशा-मुक्त जीवन व समग्र विकास को बढ़ावा देना रहा। संस्थान समूह निदेशक एवं फार्मेसी प्राचार्य डॉ. अश्वनी ढींगरा के नेतृत्व में हुआ। की। इसका संचालन काजल शर्मा व तवलीन कौर ने किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापिका डॉ. शारदा शर्मा और विशिष्ट अतिथि आयुष विभाग के योग सहायक सोनी कांबोज रहे।
विज्ञापन

पहले दिन डॉ. शारदा शर्मा ने तनाव प्रबंधन, शारीरिक सुदृढ़ता तथा मानसिक शांति के महत्व पर प्रकाश डाला। योग के पांच नियम शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय व ईश्वर-प्रणिधान के बारे में बताया। सोनी कांबोज ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का व्यावहारिक अभ्यास करवाया। उन्होंने प्रत्येक आसन की सही विधि, उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ व सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी व नाड़ी शोधन प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
उन्होंने बताया कि नियमित प्राणायाम से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है, शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है, मानसिक तनाव कम होता है। एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। प्राचार्य डॉ. अश्वनी ढींगरा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और संतुलित बनाती है। हमारे पूर्वज लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद स्वस्थ, ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बने रहते थे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दूसरे दिन सोनी कांबोज ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, शवासन इत्यादि योगासनों का अभ्यास करवाया। इन आसनों के माध्यम से शरीर की लचीलापन, संतुलन, मांसपेशियों की मजबूती, पाचन शक्ति व रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के महत्व को समझाया गया। संस्थान चेयरमैन सीए एसके जिंदल ने सभी को योगाभ्यास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें