फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही दो छात्राओं का तीन युवकों ने किया अपहरण, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवक स्कूल जा रही दो लड़कियों को जबरन कार में अगवा करके ले गए। इस दौरान युवकों ने लड़कियों से अश्लील हरकतें की। युवक शाम को लड़कियों को उनके स्कूल के पास कार से फेंककर चले गए। घर न पहुंचने पर दो लड़कियों के परिजनों ने उनकी तलाश की। शाम को लड़कियां स्कूल के पास डरी सहमी मिली। उन्होंने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने महिला थाना पहुंच कर युवकों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने तीन युवकों पर लड़कियों को अगवा करने, धमकी देने सहित पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी दो व्यक्तियों ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटियां स्कूल में पढ़ती हैं। शनिवार को उनकी बेटियां स्कूल जा रही थीं। इस दौरान गांव खिजरी निवासी सलीम, मुजाफत कलां निवासी साहिल व नागलपट्टी निवासी असलम कार से वहां पहुंचे। उन्होंने उनकी बेटियों को जबरन कार में अगवा कर लिया और साथ ले गए। छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उनकी तलाश की। उनका कोई सुराग नहीं लगा। शाम को उनकी बेटियां स्कूल के पास डरी सहमी मिलीं। इस दौरान लड़कियों ने बताया कि वह सुबह स्कूल के पास पहुंची तो सलीम, साहिल व असलम उन्हें अपनी कार में धकेल कर ले गए। छात्राओं ने बताया कि कई घंटे तक वे उन्हें इधर-उधर घुमाते रहे। इस दौरान तीनों ने उनसे छेड़छाड़ की। शाम के समय वे उन्हें स्कूल के पास फेंककर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें