प्लॉट बेचने के नाम पर चार लोगों ने महिला से 15 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं चारों ने महिला को कार्रवाई करने पर धमकी दी। महिला ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भंभौली निवासी कोमल ने बताया कि वह जगाधरी में एक रिहायशी प्लॉट खरीदना चाहती थी। इस दौरान अप्रैल में उसकी मुलाकात जगाधरी के हुड्डा सेक्टर-17 न िवासी कविता से हुई। कविता ने बताया कि उसके पास एक प्लॉट है, जिसे वह बेचना चाहती है। कविता ने उसे प्लॉट दिखाया, जो उसे पसंद आ गया। कोमल ने बताया कि उसने प्लॉट का सौदा कर लिया। इस दौरान कविता ने बताया कि इसमें उसके सतीश, ज्योति व अमित भी साथी हैं। जिस पर उसने उन्हें प्लॉट का बतौर बयाना 15 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद रजिस्ट्री का समय तय कर लिया। लेकिन उन्होंने रजिस्ट्री नहीं करवाई और टाल मटोल करने लगे। जब उसे रुपये लौटाने को कहा तो वे धमकी देने लगे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कविता, सतीश, ज्योति व अमित के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।