फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र

Sat, 27 Jun 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


बिलासपुर के गणपति इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले बिहार के नालंदा के छात्र का शव कलानौर यमुना पुल के नजदीक जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। छात्र पिछले एक महीने से लापता था और बिलासपुर थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया है। सदर यमुनानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

यमुनानगर सदर पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि सहारनपुर बार्डर पर यमुना नदी पर बने कलानौर पुल के नजदीक जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। शव सड़ी गली हालत में था। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से बिलासपुर के गणपति कॉलेज का आई कार्ड मिला, जिसमें सुरजीत नाम लिखा हुआ था।
विज्ञापन


 सदर पुलिस ने बिलासपुर पुलिस को संपर्क किया और शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम पहुंचाया। इस दौरान पता चला कि करीब एक महीने पहले सुरजीत नाम के युवक के लापता होने का मामला बिलासपुर थाने में दर्ज किया गया है। बिलासपुर पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से सुरजीत के बारे में पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि सुरजीत कॉलेज में पोलीटेक्रिकल फाइनल ईयर का छात्र था और बिलासपुर में किराए के मकान में अपने 4-5 साथियों के साथ रहता था।

गत 22 मई को पेपर देने के बाद वह घर नहीं पहुंचा। सुरजीत के साथियों ने नालंदा में रहने वाले उसके भाई को इसकी सूचना दी। इसके बाद सुरजीत के भाई मधुसूदन ने यहां आकर बिलासपुर पुलिस को सुरजीत के लापता होने की शिकायत दी। पेपर समाप्त होने के बाद सुरजीत के साथ रहने वाले उसके साथी वापस बिहार लौट गए। बिलासपुर पुलिस ने सुरजीत के परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी है। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि उनके यहां आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मान रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सुरजीत ने यदि आत्महत्या करनी होती तो वह बिलासपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर सहारनपुर बार्डर तक क्यों आता। जिस जगह सुरजीत का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस उस जगह के आसपास जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें