फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक सर्वर रहा डाउन, शाम तक हुए सिर्फ 11 दाखिले

Fri, 26 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया में लगातार तीसरे दिन भी आवेदकाें ने परेशानी का सामना किया। दो दिन टली काउंसिलिंग की प्रक्रिया वीरवार को शुरू होने से पहले ही सर्वर डाउन होने पर ठप पड़ गई, जिससे दोपहर तीन बजे तक एक भी एडमिशन नहीं हो सका। इसके बाद शाम चार बजे तक सिर्फ ग्यारह दाखिले ही हो पाए। जबकि सैकड़ों आवेदक मायूस होकर लौट गए। यही नहीं विभाग की वेबसाइट पर डाली गई सीट अलाटमेंट लिस्ट में
विज्ञापन


यमुनानगर की सीट के लिए आवेदन करने वालों को अंबाला, साढौरा व अन्य आईटीआई में सीटें अलॉट कर दी गईं।
बता दें कि इससे पहले 23 जून को मेरिट लिस्ट और 24 जून को सीट अलाटमेंट लिस्ट को वेबसाइट पर डालने में हुई देरी के कारण आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे ही हालात वीरवार को भी काउंसलिंग की प्रक्रिया में रहे। यमुनानगर आईटीआई में सुबह नौ बजे से ही जिले के अलावा अंबाला व सहारनपुर से करीब ढाई सौ आवेदक पहुंच गए।

काउंसिलिंग के लिए गठित छह कमेटियों के सदस्यों ने पहले यह जांचा कि आवेदकों को कहां की सीट अलॉट हुई है। इंटरनेट से यमुनानगर आईटीआई की सीट मिलने का प्रफोर्मा लेकर आए आवेदकाें को निर्धारित फीस व दस्तावेज लेकर उनकी चुनी हुई ट्रेड में दाखिला दे दिया गया। इस दौरान यमुनानगर आईटीआई के लिए अप्लाई करने वाले सौ से अधिक आवेदकों को अंबाला, साढौरा व अन्य जगहों पर सीट अलॉट कर देने पर गुस्साए छात्राें ने अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


काफी देर तक आवेदक स्टाफ सदस्याें से उलझते रहे। स्टाफ ने इसका कारण सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी बताई, जिस पर आवेदक शांत हुए और इस संबंध में आला अधिकारयिों को शिकायत करने की बात कहकर लौट गए। करीब ग्यारह बजे के बाद सर्वर डाउन हो गया। इस कारण दोपहर तीन बजे तक एक भी एडमिशन नहीं हो पाया।

ऑनलाइन एडमिशन से पुरानी प्रणाली ही बेहतर
यमुनानगर आईटीआई में काउंसिलिंग के लिए आए नारायणगढ़ के अजय चौधरी, मधुबन कॉलोनी के प्रदीप, कलावड़ के विकास, डाकवाला के प्रिंस कुमार, विपिन शर्मा, रवि कुमार, सहारनपुर के संदीप कुमार व शोबी, दुसानी के मोहित, थाना छप्पर के मंदीप, बिलासपुर के सुमित कुमार ने कहा कि ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में आवेदक चार दिन से धक्के खा रहे हैं। इससे बेहतर पुरानी प्रणाली ही थी।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में विभाग की वेबसाइट के पेज को बार-बार खोला जा रहा था, शायद इसी कारण सर्वर डाउन की दिक्कत रही। पूरे दिन में ग्यारह एडमिशन हो पाए हैं।
डीपी लुथरा, वाइस प्रिंसिपल, आईटीआई, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें