संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुसिंबल स्थित एक दवा फैक्टरी के संचालक के खाते से उसके ही पूर्व कर्मचारी ने चेक के जरिए 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। दूसरी बार 90 हजार रुपये निकालने की कोशिश बैंक की सतर्कता से नाकाम हो गई।
थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मॉडल टाउन निवासी फैक्टरी संचालक राहुल भाटिया ने बताया कि वीरवार को उनके मोबाइल पर पीएनबी शाखा से 1.70 लाख रुपये निकाले जाने का संदेश मिला। बैंक में जांच करने पर पता चला कि यह राशि रोहित वर्मा के नाम से चेक के जरिए निकाली गई। इसी दौरान गोबिंदपुरी स्थित पीएनबी शाखा से 90 हजार रुपये के चेक के संबंध में फोन आया, जिस पर उन्होंने तुरंत भुगतान रुकवा दिया।