फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रूप नगर व राजेश विहार में गलियां होंगी चकाचक

Tue, 02 Jun 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विकास कार्यों के शिलान्यास के दौरान मौजूद विधायक, मेयर व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 12 के रूप नगर और राजेश विहार में जल्द ही पक्की गलियां और बेहतर नालियों की सुविधा मिलेगी। मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सोमवार को पार्षद तिलक राज के साथ इन इलाकों में 23.54 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

मेयर बहमनी ने कहा कि रूप नगर और राजेश विहार में लंबे समय से गलियों और नालियों के निर्माण की मांग की जा रही थी। इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय लोगों को जलभराव और जर्जर रास्तों की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में नगर निगम का एक और महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। नगर निगम अधिकारी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का समान और समग्र विकास सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

सरकार जनता को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और बजट की कमी को कभी भी विकास के आड़े नहीं आने दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में कॉलोनी वासियों ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता मनीष चौहान, रवि, भाजपा मंडल महामंत्री अजय वर्मा, राम कुमार पाल, घनश्याम, सूरज धीमान, योगेश कुमार, विभा जैयसवाल, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें