फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से जगाई स्वच्छता की अलख

Wed, 19 Feb 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक के लिए नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहीद भगत सिंह चौक, बस स्टैंड, औद्योगिक क्षेत्र समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान खुले में कचरा न डालने, सूखा व गीला कचरा अलग-अलग करने, रसोई वेस्ट से खाद तैयार करने, पुराने कपड़ों से थैले बनाकर बाजार से सामान लाने में इस्तेमाल करने समेत विभिन्न जागरूक संदेश दिए। मसबसे पहले शहीद भगत सिंह चौक पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यहां काफी संख्या में शहरवासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

इसके बाद यमुनानगर बस स्टैंड व औद्योगिक क्षेत्र व अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सफाई का महत्व बताया। नाटक के दौरान निगम की टीम ने लोगों को वेस्ट कपड़ों के थैले बनाने और उनमें बाजार से सामान लाने, रसोई वेस्ट से कम्पोस्ट पिट के माध्यम से खाद बनाकर रूप गार्डनिंग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा सूखा व गीला कचरा अलग अलग कर निगम के वाहनों में डालने, खुले में कचरा न डालने, घर व दुकान का कचरा डालने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया। शहरवासियों को संदेश दिया गया कि उनके सहयोग के बगैर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक नहीं मिल सकती है। स्वच्छता का महत्व समझकर लोग इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें