फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Sun, 24 Nov 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली की यूथ रेड क्रॉस यूनिट की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार की अध्यक्षता में नशा मुक्ति पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और उससे दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि हमें नशे से दूर रहना चाहिए। क्योंकि, नशा सभी बुराइयों की जड़ है। सभी को बेहतर समन्वय के साथ नशा मुक्ति के लिए काम करना होगा। वाईआरसी की इंचार्ज प्रोफेसर सतबीर सिंह और प्रोफेसर रजनी गोयल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर नशा मुक्त समाज के योगदान में भूमिका निभाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने एवं नशे को रोकने के लिए समाज का योगदान बहुत जरूरी है। इस मौके पर प्रोफेसर अशोक बंसल प्रोफेसर ललित तथा अन्य स्टाफ से भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें