व्यासपुर। क्षेत्र के टीन का माजरा, मंधार, मुसिंबल व पौंटी गांव के किसानों के दर्जनों एकड़ गेहूं के फाने व भूसा जल कर राख हो गया। साढौरा, व्यासपुर, जगाधरी व यमुनानगर फायर ब्रिगेड की की चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चारों ओर फैले आग के धुंए से पाबनी-जगाधरी मार्ग पर वाहन चलाना मुश्किल रहा। पुलिस कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में मदद की। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद