फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान महापंचायत सफल बनाने की बनाई रणनीति

Sat, 12 Sep 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद भाकियू के पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। भारतीय किसान यूनियन की खंड स्तरीय बैठक शुक्रवार को हल्का प्रधान सतपाल मानकपुर की अध्यक्षता में जसपाल सिंह नौशहरा के फार्म हाउस पर हुई। इस दौरान चार अक्तूबर को यमुनानगर में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
सतपाल मानकपुर ने बताया कि बैठक में किसानों की समस्याओं और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। महापंचायत अंबाला-सहारनपुर हाईवे स्थित रेस्ट एरिया में होगी। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रतन मान किसानों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों की कई ज्वलंत मांगों को लेकर कड़े फैसले लिए जाएंगे। गन्ने के लाभकारी रेट की मांग प्रमुख रहेगी। इसके अलावा धान खरीद सीजन में गेट पास की समस्या, नमी के नाम पर की जा रही कटौती, मंडियों में किसानों को पेश आ रही तकनीकी दिक्कतें और बिजली के अघोषित कटों के मुद्दे भी उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

खंड प्रधान जनकराज पांडो ने बताया कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के गांवों में किसानों से संपर्क किया जा रहा है। गांव-गांव बैठकें कर किसानों को महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है, ताकि किसानों की आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जा सके। बैठक में जसबीर राठी, बलविंद्र नंबरदार, सुभाष शर्मा, संजू शामपुर, केतन छिब्बर, कर्ण सिंह, मिहा सिंह, बलबीर सैनी, इरफान अली, रमेश कुमार और भोपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें